{"_id":"69d4201e33f530e6b30e9034","slug":"a-father-son-duo-accused-of-defrauding-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-jobs-was-denied-bail-they-had-defrauded-rs-1120-lakh-in-the-name-of-providing-jobs-in-fci-and-post-offices-agra-news-c-364-1-sagr1046-127338-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी पिता-पुत्र को नहीं मिली जमानत, एफसीआई और पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम की थी 11.20 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी पिता-पुत्र को नहीं मिली जमानत, एफसीआई और पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम की थी 11.20 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
आगरा। नौकरी लगवाने के नाम अपने रिश्तेदारों से 11.20 लाख रुपये की ठगी करने मामले में जिला मथुरा के थाना मर्गोरा क्षेत्र के बर का नगला निवासी रनवीर सिंह और उसके पुत्र प्रमोद कुमार ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एडीजे-1 पुष्कर उपाध्याय ने निरस्त करने के आदेश दे दिए।
थाना मलपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रमेश चंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मई 2020 में उनके रिश्तेदार रनवीर और उसका पुत्र प्रमोद उनके घर आए थे। इधर-उधर की बात करने लगे। कहा कि उसका पुत्र एफसीआई में इंस्पेक्टर उसका दोस्त पोस्ट ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर है, आप चाहो तो वह आपके पुत्र रवि कुमार की एफसीआई और दामाद कृपाल सिंह की पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवा देगा। जून 2020 में फिर से आ गए। एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये ले गए। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर आरोपी पिता-पुत्र ने 11.20 लाख रुपये ले लिए।