फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A dispute over cutting grass led to clashes with sticks and rods.

Agra News: घास काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे

Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A dispute over cutting grass led to clashes with sticks and rods.
कासगंज। नगला सैयद गांव में घास काटने के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

इसका वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं का मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गांव निवासी सुधा पत्नी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन पहले वह घर पर अकेली थीं, तभी गांव के लटूरी, राजवीर, दिनेश, नगीना और सुनीता उनके घर पहुंच गए। घास काटने का आरोप लगाते हुए उनकी, बेटी तेजस्वनी और पति महेश की पिटाई कर दी। लाठी मारकर पति का सिर फोड़ दिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की नगीना ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह खेत से घर जा रही थी। इस दौरान महेश ने रास्ते में रोक कर उससे गाली-गलौज की। उसने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह महेश के घर शिकायत करने गए थे। इस दौरान महेश, उसकी पत्नी सुधा व अन्य ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसे और भाई दिनेश को सिर में चोटें आई हैं। नगीना के पिता लटूरी ने बताया कि महेश व उसकी पत्नी अक्सर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाता है। एक साल पहले उसकी भूसे के ढेर में आग लगा दी थी।

मामले में सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में घास काटने को लेकर विवाद हो गया था। घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजवीर और महेश को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed