{"_id":"6a67cae5ca553adb2f06a711","slug":"a-digambar-muni-visited-the-sthanak-for-the-first-time-agra-news-c-365-1-sagr1045-109042-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्थानक में पहली बार पधारे दिगंबर मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्थानक में पहली बार पधारे दिगंबर मुनि
विज्ञापन
प्रवचन देते मुनि
आगरा। श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज के बीच सोमवार को प्रेम, सौहार्द और समरसता की अनुपम मिसाल देखने को मिली। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी से विहार कर दिगंबर मुनि सुरत्न सागर महाराज अपने साधु मंडल के साथ महावीर भवन, न्यू राजा की मंडी पहुंचे। यह पहला अवसर था जब दिगंबर मुनि का स्थानक में इस प्रकार स्वागत हुआ।
अनुपम मुनि महाराज ने ससंघ उनकी अगवानी की। श्री सकल जैन समाज की प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए मुनि मुनि सुरत्न सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान में सभी दुखों और रोगों की एकमात्र दवा जिनेंद्र भक्ति है। छल-कपट और मायाचारी से दूर रहकर की गई निस्वार्थ भक्ति से ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।
संत अनुपम मुनि ने कहा कि संप्रदाय तोड़ता है जबकि धर्म जोड़ता है और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस माैके पर रिद्धिमा, एसएस जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, दिगंबर परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सरिता, प्रीति, श्रुति जैन, डॉ. राजीव जैन, मंत्री राजेश सकलेचा, राकेश जैन, दीपक जैन, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।