फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ‘कौन कहता है कि मुझे मंजिल की आस है’

‘कौन कहता है कि मुझे मंजिल की आस है’

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मलपुरा। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केए इंफनिटी आर्गनाईजेशन ने सुचेता गांव में निशुुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। छह सिलाई मशीन भी वितरित की गईं। साथ ही महिलाओं की समस्याओं का निदान कराने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

रविवार को सुचेता गांव में केंद्र का शुभारंभ बीडीओ डा. शशि किरण यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में संसाधनों की कमी के चलते महिलाओं को उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। महिला शांति सेना अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने ‘कौन कहता है कि मुझे मंजिल की आस है, मेरे हौसले इतने बुलंद हैं कि मंजिल को मेरी तलाश है..’ पक्तियों से महिलाओं में जोश भर दिया। तूलिका कपूर ने ग्रामीणों को स्वरोजगार स्थापित करने का तरीका बताया। शीला बहल ने भी मदद का भरोसा दिया। आर्गनाईजेशन की प्रबंधक गौस्या हुसैन मिर्जा ने संस्था के उद्देश्यों का जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जरूरतमंद महिलाओं और गरीब, बेसहारा बच्चों को मदद को कई योजनाएं चली रही है। डिप्टी रेंजर दिनेश पांडेय, योगेश कुमार वर्मा, समी आगाई, सुभाष चंद्र, डा. भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed