फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अधिकारों के हनन पर जेल जाएंगे अधिकारी

अधिकारों के हनन पर जेल जाएंगे अधिकारी

Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के हनन को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सख्त है और ऐसा करने पर अधिकारियों को जेल जाने की चेतावनी दी है। आयोग के सदस्य ने सर्किट हाउस में बैठक कर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विजय कुमार कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर अधिकारियों पर बरसे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से बिना वर्दी सफाई कराई जाती है या उन्हें बिना सेफ्टी किट के सीवर में उतारा जाता है तो यह लापरवाही अधिकारियों को बहुत महंगी पड़ेगी। इसके लिए उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। आयोग ऐसे अधिकारी के खिलाफ न सिर्फ नियमों की अनदेखी बल्कि एससी-एसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कराएगा। सफाई आयोग के सदस्य ने अधिकारियों से वाल्मीकि बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने वेतन, पेंशन, मृत आश्रितों की भर्ती न होने आदि समस्याएं सुनी। इस दौरान एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह आदि अधिकारी रहे। इनके अलावा ओमप्रकाश वाल्मीकि, श्यामबाबू चौहान, गौरव वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि, ओमप्रकाश साहू मौजूद थे।
विज्ञापन

फतेहाबाद में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया और सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी एक कर्मचारी ने पीएफ तथा बीमा राशि न मिलने की शिकायत की। जिस पर आयोग सदस्य ने नगर पंचायत के स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों नहीं जानते कितने हैं कर्मचारी
आयोग के सदस्य ने जब सफाई कर्मचारियों की संख्या के बारे में अधिकारियों से पूछा तो वह इधर-उधर झांकने लगे। वहीं, अधिकारियों के पास आयोग के सदस्य द्वारा मांगी गई अधिकतर जानकारियों का जवाब नहीं था।

विदेशों जैसी सुविधा देना चाहती है केंद्र सरकार
पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेेंने कहा कि अपने देश के सफाई कर्मचारियों का वेतन सबसे कम है। उन्हें सुविधाएं भी दूसरे कर्मचारियों से कम मिलती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सफाई कर्मचारियों को विदेशों के सफाई कर्मचारियों की तरह से सुविधाएं देनी चाहती है। सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।
काम न करने वालों की तैयार हो रही सूची
विजय कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी जातियों के लोगों को सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती कर दिया था। जिसके चलते बहुत से कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



आगरा। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ द्वारा बालूगंज में राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य का स्वागत किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश वाल्मीकि, चौधरी किशन सत्यार्थी, घनश्याम थनवार, राजेश कुमार चौहान, राजेश चौधरी, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed