फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   करोड़ों रुपये कचरे में

करोड़ों रुपये कचरे में

Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के शहर को खूबसूरत बनाने के दावों की हवा निकल गई है। सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया ठप हो चुकी है। तकरीबन 30 करोड़ रुपये की लागत से कुबेरपुर में बना माडर्न कूड़ा निस्तारण प्लांट महीनों से बंद पड़ा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी के सदस्य और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने शहर के हिस्से और प्लांट का निरीक्षण किया तो नगर निगम की पोल खुल गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2007 में नगला रामबल में खत्ताघर की वजह से फैली महामारी के बाद सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पीपीपी माडल पर कुबेरपुर में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से माडर्न प्लांट का निर्माण किया गया। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया लागू की गई। इस पर भी करोड़ों रुपये खर्च कर अल्ट्रा अरबन कंपनी के साथ करार किया गया था। लेकिन शहर में दोनों व्यवस्थाएं फेल हो गई हैं। अल्ट्रा अरबन के कार्यालय पर ताले पड़े हैं। ट्रीटमेंट प्लांट महज एक माह चलने के बाद बंद हो गया है। विद्युत विभाग ने कनेक्शन तक काट दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जब सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी के सदस्य डीके जोशी प्लांट पर पहुंचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्लांट दत्ता एंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा चलाया जा रहा है। यहां के कर्मचारियों ने टीम को गेट पर ही रोक दिया। प्लांट चालू करने के बाद उन्होंने गेट खोला। मैनेजर ने बताया कि प्लांट में शहर के करीब 450 अस्पतालों का वेस्ट आता है। जब टीम ने विवरण मांगा तो मैनेजर की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। कर्मचारी बिना मास्क लगाए काम कर रहे थे। प्लांट में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। मशीनों में फंगस लगा हुआ था। टीम ने ताजमहल के पास टपलू डलाबघर का भी निरीक्षण किया। यहां भी हालात संतोषजनक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की लॉग बुक जब्त, नोटिस
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि दत्ता एंटरप्राइजेज की लॉग बुक जब्त कर ली गई है। उसके निरीक्षण के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। डीके जोशी ने बताया कि निरीक्षण में तमाम खामियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर मंडलायुक्त को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed