फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पालीवाल समाज ने किया शहीदों को नमन

पालीवाल समाज ने किया शहीदों को नमन

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पालीवाल ब्राह्मण समाज आगरा के तत्वावधान में कमला नगर स्थित रमन वाटिका में शहीद श्रद्धांजलि दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सन् 1309 में बादशाह अलाउद्दीन खिलजी की सेना के साथ हुए युद्ध में वीरगति को प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पालीवाल ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी विप्लव पालीवाल ने बताया कि सन् 1309 में बादशाह अलाउद्दीन खिलजी की सेना से युद्ध करते हुए पालीवाल वीरों ने शाही सेना के पांव उखाड़ दिए थे। धर्मरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। बचे लोगों ने पाली से महापलायन का फैसला किया था। उस दिन 31 जुलाई, 1309 श्रावण शुक्ल पूर्णिमा (रक्षाबंधन का दिन) विक्रम संवत 1366 था। उन शहीदों की याद में समाज श्रद्धांजलि दिवस मनाता है। बुधवार को रमन वाटिका में पाली का धौला चबूतरा में स्थित धर्मयुद्ध स्मारक की प्रतिकृति पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुषमा पालीवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, चैतन्य पालीवाल, विजय दत्त पालीवाल, अनिल पालीवाल, देवेंद्र पालीवाल, विजय कांत, शिवदत्त पालीवाल, संदीप पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed