{"_id":"3-57926","slug":"Agra-57926-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टल के छात्रों ने बहनों से की अभद्रता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टल के छात्रों ने बहनों से की अभद्रता
Agra
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा स्थित लायर्स कॉलोनी में बुधवार शाम हॉस्टल के छात्रों ने दो बहनों से अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी तीन छात्रों को थाने ले आई। देर रात तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
न्यू आगरा लायर्स कॉलोनी मेें छात्र हॉस्टल है। बुधवार शाम हॉस्टल के लड़के तेज आवाज में गाना सुन रहे थे। इस पर पास ही रहने वाले परिवार ने आपत्ति दर्ज की। हॉस्टल के छात्र गुस्से में आ गए। उन्होंने शिकायतकर्ता की दोनों बेटियों से अभद्रता करना शुरू कर दिया। उनके साथ खींचतान भी की। इस पर युवतियों ने शोर मचा दिया। आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शिकायत पर हॉस्टल के तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक युवतियों के परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। बताते चलें कि क्षेत्रीय लोग हॉस्टल के छात्रों की कई बार पहले भी शिकायत कर चुके हैं।