{"_id":"3-49035","slug":"Agra-49035-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारी हत्यारे को उम्रकैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचारी हत्यारे को उम्रकैद
Agra
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। अपर जिला जज द्वितीय अशोक कुमार मिश्रा ने दस वर्षीय बालिका के साथ दुराचार कर हत्या करने के दोषी संतोष कुमार गुप्ता को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
ताजगंज निवासी वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त, 2009 को किराएदार संतोष ने रात्रि में उसकी दस वर्षीय पुत्री से दुराचार किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। वादी का कहना था कि वारदात के बाद आरोपी के नल पर खून से सने हाथ धोने पर उन्हें शक हुआ। जब घर के अंदर देखा तो बेटी गायब थी। इस दौरान शोर सुनकर अदल सिंह, राजकुमार और बच्चू मौके पर पहुंच गए। तीनों ने आरोपी संतोष को दबोच लिया। पूछताछ में उसने जुर्म का इकबाल कर लिया।
दरोगा की जमानत खारिज, भेजा जेल
आगरा। एसीजेएम त्रयोदश तवरेज अहमद ने फर्जी कागजात के आधार पर पुलिस में नौकरी पाने के आरोपी दरोगा भास्कर नरायन को जेल भेज दिया है। आरोपी ने मृतक आश्रित कोटे में फर्जी कागजात तैयार करा कर नौकरी प्राप्त की थी। मामले की जांच में पता चला कि उसके पिता कभी पुलिस में नहीं रहे। मुकदमा दर्ज हुआ और चार्जशीट कोर्ट में आने के बाद भी दरोगा पेश नहीं हुआ। इस पर उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए, फिर भी वह कोर्ट में नहीं आया। डीजीपी कार्मिक को पत्र भेजने के बाद दरोगा ने सरेंडर किया। बुधवार को कोर्ट ने दरोगा की जमानत याचिका को खारिज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बाबा मुंशी दास को मिली जमानत
आगरा। डौकी के बाबा मुंशीदास को राजस्व टीम पर हमले के मामले में बुधवार को जमानत मिल गई। बाबा मुंशीदास पर सात नवंबर, 2012 को आश्रम पहुंची राजस्व टीम पर हमला करने का मामला थाना डौकी में दर्ज है।