फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएम की पहल पर पुलिस का ब्रेक

सीएम की पहल पर पुलिस का ब्रेक

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की गई ‘वूमेन पावर हेल्पलाइन’ को पुलिस ने ही पलीता लगाना शुरू कर दिया है। महिलाओं की मदद तो दूर उल्टे पुलिस उन्हें धमकाने पहुंच जाती है। आगरा में मंगलवार को दो ऐसे ही मामले सामने आए, जहां पुलिस ही पर ही मुख्यमंत्री के निर्देशों के खिलाफ नजर आई।
विज्ञापन

घटना 1: जगदीशपुरा में मंगलवार को गाजियाबाद से आए युवक ने युवती के बाबा को ही निशाना बना लिया। दरअसल युवती गाजियाबाद में जब पढ़ती थी तब वह उसे छेड़छाड़ करता था। इस पर उसने युवक के खिलाफ वहां थाने में शिकायत कर दी थी। इस पर आरोपी युवक उससे और उसके परिवार से बदला लेना चाहता है। मंगलवार को उसने युवती के बाबा को धमकी दी की अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करोगे तो वह उनकी पोती की अश्लील क्लीपिंग फेसबुक पर डाल देगा। जब उन्होंने इसकी शिकायत जगदीशपुरा पुलिस की तो उसने मदद करने की बजाए बदनामी का डर दिखा चुप रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

घटना 2: रकाबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स की बेटियां स्कूल जाती थीं तो क्षेत्र के दबंग युवक उनसे छेड़छाड़ करते थे। पिता ने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी धुनाई लगा दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उल्टा दरोगा धमकाने के लिए उनके घर पहुंच गया। समझौता करने को दबाव बनाया। जब तैयार नहीं हुए तो पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। मंगलवार को पीड़ित की दोनों बेटियों ने डीआईजी से गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed