{"_id":"3-48653","slug":"Agra-48653-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति की बंदरबांट पर जांच की तलवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति की बंदरबांट पर जांच की तलवार
Agra
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एक बार फिर छात्रवृत्ति की बंदरबांट का मामला सामने आया है। इस बार अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति के करीब 78 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। शासन के आदेश पर जांच बैठाई गई है।
शहर स्थित डिफेंस कालोनी निवासी डा. नरेंद्र यादव एवं पार्षद जसराम तमोरी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राज्य व केंद्र से शिकायत की थी कि 2011-12 की अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति के लाखों रुपये का गबन किया गया है। सदर स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल, बोदला का मदरसा रोशन इस्लाम स्कूल, आगरा सिटी ख्वासपुरा, राज पब्लिक स्कूल दौरेठा, संत कबीर इंटर कालेज ख्वासपुरा, सेंट मैरी स्कूल ताजगंज में बच्चों की संख्या उतनी नहीं है, जितनी दिखाकर छात्रवृत्ति ली गई है। फर्जी छात्रों को दिखाकर स्कूल प्रबंधक व विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने करीब 78 लाख रुपये हड़प लिए हैं। कई ऐसे स्कूलों में छात्रवृत्ति बांटी गई है, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कटियार व कार्यालय के कई कर्मचारी इसमें संलिप्त बताए जा रहे हैं। सचिव जगजीत सिंह के निर्देश पर जांच बैठाई गई है। इसका जिम्मा वर्तमान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सिंह व समाज कल्याण अधिकारी एसएस यादव को दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।