फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फैक्ट्री में लटका मिला संचालक का शव

फैक्ट्री में लटका मिला संचालक का शव

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। नगला विधिचंद में गुरुवार को फैक्ट्री संचालक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सुबह पत्नी के फैक्ट्री पहुंचने पर हुई। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घंटों शव को उतारने नहीं दिया। उनका कहना था कि पुलिस अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दें। सीओ सदर के आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन

मूल रूप से निबोहरा ग्यासीपुरा निवासी धारा सिंह (40) पुत्र तेज सिंह सदर स्थित नगला विधिचंद में गेंदालाल के मकान में किराए पर रहता था। उसकी घर के पास ही जूते की फैक्ट्री थी। उसकी पत्नी अनीता ने बताया कि बुधवार रात को धारा सिंह घर पर खाना खाने के बाद फैक्ट्री चले गए। गुरुवार सुबह करीब 6.45 बजे वह पति को चाय देने पहुंची तो मेन गेट खुला था। फैक्ट्री का गेट बाहर से बंद था। आसपास देखने पर कोई दिखाई नहीं दिया। गेट खोलकर अंदर गई तो कमरे में धारा सिंह का शव फांसी पर लटका था। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके चलते आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर विधायक कालीचरण सुमन, बसपा नेता अजय शील गौतम और भाजपा नेता गोविंद चाहर भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने शव को उतारने नहीं दिया। अनीता का कहना था कि धारा के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में फांसी लगाना संभव नहीं है। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। उसने बताया कि पड़ोसी हेमू रात में उनके घर में कूद गया था। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया था। हेमू ने देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद सीओ सदर के उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तभी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। सीओ राम सुरेश यादव का कहना था कि हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed