{"_id":"3-48571","slug":"Agra-48571-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए में गई युवक की जान
Agra
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। पीर कल्याणी में बुधवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त जूता कारीगर के रूप में की गई है। बताया गया है कि जुआ खेलते वक्त हुए विवाद में युवक के साथियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना हरीपर्वत स्थित पीर कल्याणी में बुधवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तकरीबन दस बजे मृतका की पत्नी गुमशुदगी लिखाने थाना हरीपर्वत पहुंची। पति का वोटर कार्ड दिखाने पर महिला को पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के लिए भेजा। जहां महिला ने शव की शिनाख्त पति रईस पुत्र कल्लू खां निवासी चारसू गेट हरीपर्वत के रूप में की।
महिला ने पुलिस को बताया कि रईस नई बस्ती फुव्वारा स्थित शाद की जूता फैक्ट्री में काम करता है। उनके साथ ही संजय और रहमान निवासी जीवनी मंडी भी कार्य करते हैं। मंगलवार दोपहर संजय और रहमान घर से रईस को अपने साथ ले गए। इसके बाद रईस की लाश मिली है। महिला का आरोप है कि संजय ने उसकी हत्या की है। हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान संजय ने बताया कि रईस और दो दोस्तों के साथ उन्होंने पहले शराब पी। इसके बाद उन्होंने जुआ खेला। रुपये हारने के बाद रईस और रुपये उधार मांगने लगा। नहीं देने पर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट भी हुई। इसके बाद वह अपने अन्य दो साथियों के साथ रईस को घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसने मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए संजय और उसके साथियों ने उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहीं छोड़ कर भाग गए। उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। सीओ हरीपर्वत समीर सौरभ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।