{"_id":"3-48463","slug":"Agra-48463-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना ने बांधा मन्नत का धागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैटरीना ने बांधा मन्नत का धागा
Agra
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ रविवार तड़के हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंची। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘जब तक है जान’ की सफलता के लिए मन्नत का धागा बांधा। इस दौरान खादिम ने उन्हें चादरपोशी भी कराई। गत डेढ़ वर्षों में वह यहां पांचवीं बार आई हैं।
कैटरीना कैफ रविवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे दरगाह पहुंचीं। कैटरीना ने यहां सर्वप्रथम मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद खादिम अनवार कुरैशी ने उन्हें चादरपोशी कराई। तब तक इसकी जानकारी उनके प्रशंसकोें को हो गई। वे कैट की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। उनके साथ आए बॉडीगार्ड ने प्रेस फोटोग्राफरों और प्रशंसकों की नजरों से कैट को बचाते रहे। बता दें कि कैटरीना दरगाह में पांचवीं बार आई हैं। इससे पूर्व भी वह अपनी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘एक था टाइगर’ की सफलता के लिए यहां आ चुकी हैं। उनकी दोनों ही फिल्मों ने बाक्स आफिस पर जमकर धमाल मचाया था। आने वाली फिल्म से भी कैट को इसी तरह की उम्मीद है।