फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सांसद समर्थकों ने घेरा थाना, हंगामा

सांसद समर्थकों ने घेरा थाना, हंगामा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। टेढ़ी बगिया पर आरएसएस कार्यकर्ताओं और बच्चों पर लाठियां बरसाने के बाद आक्रोश फैल गया। सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ पहुंचे दर्जनों समर्थकों ने थाना घेर लिया। यहां घायल स्वयंसेवक बैठे थे। कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर कार्यकर्ता उखड़ गए और थाने में रखी कुर्सियां फेंक दी घड़े फोड़ डाले। इसी बीच सांसद धरने पर बैठ गए। उन्होंने बच्चों पर लाठियां बरसाने वाले सीओ और एसओ एत्मादुद्दौला को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद कठेरिया ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा निकाल रहे बच्चों को एक्सीडेंट के बाद पीटने वालों को पुलिस ने नहीं पकड़ा। सीओ छत्ता ने विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वयंसेवकों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। बच्चों पर भी रहम नहीं आया। भाजपा महिला मोर्चा की कुंदनिका शर्मा का कहना था कि पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने बताया कि मयंक और भुजवेंद्र पुत्र राणा प्रताप के फ्रेक्चर हैं। दोनों किशोर साइकिल यात्रा में शामिल थे। इसके अलावा विभाग प्रचारक भवानी सिंह व अजीत, पीयूष, अजय चौहान, रिंकू, निशांत घायल हैं। तीन चार बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं। धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष नागेद्र दुबे गामा, विधायक जगनप्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्या, राम प्रताप चौहान, प्रमोद गुप्ता, कुंदनिका शर्मा, दीपक खरे, प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, धर्मेन्द्र गोला, विभाग कार्यवाहक केशव, श्याम भदौरिया, रामकुमार शर्मा, आशीष चौहान, मनमोहन निरंकारी, अखिलेश चौहान, अनिल चौधरी, मनीष गुप्ता समेत सैकड़ों लोग थे।
विज्ञापन

थाने की बिजली गुल
समर्थकों के साथ सांसद थाने पहुंचे तो बिजली गुल हो गई। डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद भी कोई पुलिस प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचा। इस पर सांसद ने आईजी भवेश कुमार सिंह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया और एसएसपी को मौके पर भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ व एसओ पर मुकदमे का आश्वासन
थाना छत्ता में सांसद के साथ एडीएम सिटी अरुण प्रकाश और एसपी सिटी आरपीएस यादव ने वार्ता की। अधिकारियों ने लाठीचार्ज के दोषी एसओ व सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया। तहरीर दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed