फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   96 percent objection and claim for gram pradhan pad in kasganj

पंचायत चुनाव: 96 प्रतिशत आपत्तियां आई प्रधान पद के लिए

Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
96 percent objection and claim for gram pradhan pad in kasganj
पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए आई आपत्तियों के संकलन का कार्य पूरा हो गया है। सूची में सबसे अधिक असंतुष्ट प्रधान पद के दावेदार हैं। 96.7 प्रतिशत आपत्तियां प्रधान पद के लिए आई हैं। बुधवार से डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

आरक्षण सूची पर आपत्तियों के लिए जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय एवं सभी सात विकास खंड कार्यालयों पर दावेदारों ने आपत्तियां दर्ज कराई। इन आपत्तियों को जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय पर संकलित कराने के बाद इनको पद के हिसाब से अलग-अलग करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल 576 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें सबसे अधिक आपत्तियां प्रधान पद के लिए दर्ज कराई गई हैं। जिले में 423 प्रधान पद के लिए 557 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य के 23 पदों को 11 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 579 पदों पर 8 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

आरक्षण सूची से संतुष्ट हैं ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार
पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई आरक्षण सूची से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। जिले में सात पदों की आरक्षण सूची पर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। इसी तरह से ग्राम पंचायत सदस्य के 5421 पद के लिए एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समिति करेगी आपत्तियों का निस्तारण
पंचायत चुनाव के आरक्षण सूची पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए शासन से चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष हैं। जबकि मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सदस्य के रूप में शामिल हैं।

पंचायतों के आरक्षण के लिए जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं उसका निस्तारण समिति के माध्यम से किया जाएगा। निर्धारित समय में आपत्तियों का निस्तारण कर सूची जारी की जाएगी। -श्रीकांत यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed