{"_id":"5cc1c709bdec22143d399512","slug":"91556203273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर का जीआईएस सर्वे लटका, नहीं आई कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर का जीआईएस सर्वे लटका, नहीं आई कंपनी
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महानगर के प्रतिष्ठानों और मकानों की सही गिनती करने के लिए होने वाला जीआईएस सर्वे लटक गया है। शासन ने जिस कंपनी को नियुक्त किया था उस कंपनी ने काम शुरू नहीं किया। निगम अधिकारियों ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा है तथा कंपनी द्वारा जीआईएस सर्वे शुरू न करने की जानकारी दी है।
महानगर की सीमाएं बढ़ने के साथ क्षेत्र में आने वाले प्रतिष्ठान तथा मकानों की भी संख्या बढ़ गई। बढ़ी हुई संख्या के कारण निगम ने जीआईएस सर्वे के लिए शासन से मांग की थी। शासन ने करीब तीन माह पूर्व एक कंपनी को जिम्मेदारी भी दे दी। कंपनी को मार्च माह में आकर महानगर में जीआईएस सर्वे प्रारंभ कर देना था लेकिन इस कंपनी ने न तो निगम के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया और ना ही जीआईएस सर्वे प्रारंभ किया।
परेशान निगम अधिकारियों ने शुरूआत में तो मौखिक रूप से शासन को बताया लेकिन बाद में लिखित रूप से शासन को अवगत करा दिया है कि उक्त कंपनी अभी तक जीआईएस सर्वे प्रारंभ नहीं किया है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि कंपनी ने जीआईएस सर्वे प्रारंभ नहीं किया है। हमने शासन को इस संबंध में सूचना दे दी है।