{"_id":"5cb0bfa8bdec221464538687","slug":"91555087272-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल आएं तो जांच को पैसे साथ लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल आएं तो जांच को पैसे साथ लाएं
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : demo
मैनपुरी। जिले के अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। जिला अस्पताल में अब बड़ी बीमारियों के लिए उपचार की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि बुखार आदि में होने वाली जांचों तक की भी जिला अस्पताल में व्यवस्था नहीं है। जिले में न्यू पीएचसी पर पहले से ही जांचों की व्यवस्था नहीं थी। अब जिला अस्पताल में भी ये व्यवस्थाएं समाप्त हो गई हैं। पूर्व में एसआरएल, पैथ लैब व खन्ना लैब के सौजन्य से जिला अस्पताल की जांचें चल रही थीं, लेकिन अब इनका अनुबंध समाप्त हो गया है।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां मलेरिया, टाइफाइड, अन्य नॉर्मल जांचों के अतिरिक्त कोई जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। हाल यह है कि बाहर से भी जो जांचें कराई जा रही हैं उनकी रिपोर्ट समय से नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मरीज परेशान हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से जांचों की व्यवस्था की मांग की है।