{"_id":"5c81511cbdec22140966cda4","slug":"91551978780-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव के को ले जाई जा रही 25 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव के को ले जाई जा रही 25 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में शराब की मांग भी बढ़ जाती है। पिछले दो माह में जनपद पुलिस ने शराब की कई खेप पकड़ी हैं। गुरुवार को भी जैथरा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही शराब की 815 पेटी पकड़ी। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हरियाणा से कानपुर के लिए ट्रक से गैर प्रांतीय शराब जा रही थी। सूचना मिलने के बाद जैथरा थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया, स्वाट टीम प्रभारी विनय शर्मा और धुमरी चौकी प्रभारी एसपी सिंह ने ट्रक का पीछा करते हुए काली नदी पुल के पास रोक लिया। उसकी पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक से 815 पेटी शराब की बरामद की। इस पर पुलिस ने ट्रक में सवार अनिल पुत्र सोमपाल और प्रवेश पुत्र हीसम सिंह निवासी नूरबाला हरीसिंह कालोनी पानीपत हरियाणा को पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से शराब को कानपुर लेकर जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शराब बरामद करने वाली टीम को एसएसपी की तरफ से 20 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही गई है।
पूरब के क्षेत्रों में है अधिक मांग
एटा। चुनाव आते ही शराब की मांग सभी जगह बढ़ जाती है। लेकिन पूरब क्षेत्र के जिलों में इसकी खासी मांग रहती है। अभी तक पकड़ी गई शराब के मामले में यह देखा गया है कि शराब पूरब क्षेत्र के ही जिलों में ले जाई जा रही थी। इनमें कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, हरदोई, उन्नाव आदि जिले प्रमुख हैं।
विज्ञापन
जड़ तक पहुंचने में असफल
पुलिस लगातार शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर रही है। जिले की पुलिस पिछले दो माह में कई शराब के ट्रकों को बड़ी मात्रा में शराब सहित पकड़ चुकी है। पुलिस के अधिकारी भी इसके लिए संबंधित टीम को ईनाम देते हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि पुलिस इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में अब तक सफल नहीं हो सकी है। पकड़ी जाने वाली शराब में सबसे अधिक हरियाणा क्षेत्र की शराब शामिल है।
पकड़ी गई गैर प्रांतीय शराब एक नजर में
- पुलिस ने अब तक जिले में 28,03,996 लीटर देशी शराब बरामद की है।
- पुलिस ने दो माह में 45,581 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
- शराब तस्करी करने में पुलिस ने 545 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- शराब लाने ले जाने में 40 वाहनों को भी जब्त किया गया है।