फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 साल पुराने वाहनों का परिचालन होगा बंद

15 साल पुराने वाहनों का परिचालन होगा बंद

Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
15 साल पुराने वाहनों का परिचालन होगा बंद
फिरोजाबाद। उप संभागीय परिवहन विभाग 15 वर्ष या उससे ज्यादा अवधि से जिले की सीमा में दौड़ रहे करीब 24 हजार दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ऐसे निजी वाहन स्वामियों को पहले एनओसी प्राप्त करने या रजिस्ट्रेशन सरेंडर कराने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित टिब्यूनल (एनजीटी) ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में 15 साल या इससे अधिक पुराने निजी दुपहिया व चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद कराने को कहा है। एनजीटी के निर्देशों के बाद जिले में करीब 18 हजार दुपहिया और सात हजार चार पहिया वाहन ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण 15 वर्ष पुराना है। ऐसे वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिन्हीकरण के बाद वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। संबंधितों को विभाग से एनओसी प्राप्त करने या अपने वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने का मौका दिया जाएगा। अन्यथा उनके वाहन सीज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीजेड में 15 वर्ष अथवा उससे पुराने निजी दुपाहिया व चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद होगा। वाहन स्वामी अपने वाहनों के पंजीकरण टीटी जोन से बाहर वाले जिले में कराना चाहें वे एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। अन्यथा की स्थिति उनके वाहन सीज होंगे।
नीतू सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed