{"_id":"5b57613e4f1c1b49748b6b0b","slug":"91532453182-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों पर भरे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों पर भरे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट फार्म
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छह विद्यालयों को प्राइवेट फार्म भरने के लिए केंद्र बनाया गया है। इस बार फार्म भरवाने के लिए केंद्रों में बदलाव हुआ है। राजकीय कालेजों को प्राथमिकता के आधार पर चुना गया है।
पिछले सत्र में अन्य जिलों में प्राइवेट फार्म भरवाने में फर्जीवाड़ा सामने आया था। फर्जी छात्रों के फार्म भरे गए थे। उन्हें बोर्ड ने परीक्षा देने से रोक दिया था। हालांकि जिले में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया था, मगर डीआइओएस ने पहले से ही परीक्षा फार्म भरवाने में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छह केंद्रों का निर्धारण किया है।
राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइंस, राजकीय बालिका टूंडला, राजकीय बालिका इंटर कालेज, पाली इंटर कालेज, केपी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज गढ़ी अफोह, एमडी जैन इंटर कालेज सिरसागंज को प्राइवेट फार्म भरवाने के लिए केंद्र निर्धारित किया है। कई सालों से छोटेलाल इंटर कालेज में फार्म भरे जा रहे थे।
विज्ञापन
एक केंद्र पर हाईस्कूल के छह सौ व इंटरमीडिएट के अधिकतम 400 फार्म भरे जाएंगे। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि फार्म अग्रसारित करने से पूर्व जांच कर लें। नियमविरुद्ध फार्म न भरें। वहीं कक्षा नौ और 11वीं की अंकतालिका, टीसी की जांच कर लें। गड़बड़ी मिलने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।