फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री और शिक्षक के बीच मारपीट

विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री और शिक्षक के बीच मारपीट

Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री और शिक्षक के बीच  मारपीट
फिरोजाबाद। एसआरके इंटर कालेज में सदस्यता अभियान के लिए पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का शिक्षकों से विवाद हो गया। आरोप है कि एक शिक्षक परिषद के संगठन मंत्री को कालेज कक्ष के अंदर खींच ले गए। दोनों में मारपीट भी हुई। कालेज परिसर में हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस दोनों पक्षों को थाना उत्तर ले आई। इसके बाद परिषद के पदाधिकारी, शिक्षक, भाजपा नेता एवं आरएसएस कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। एसपी सिटी राजेश सिंह ने दोनो पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया। थाने में करीब चार घंटे तक चली पंचायत के बाद परिषद के संगठन मंत्री की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह एबीवीपी के संगठन मंत्री ब्रजेश यादव, महानगर मंत्री रोहित कटारा सहित कुछ कार्यकर्ता एसआरके इंटर कालेज पहुंचे थे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह कक्षा में गए तो भौतिक विज्ञान विषय के शिक्षक राजवीर सिंह ने गाली-गलौज देकर संगठन को बुरा कहने लगे। इस बात शिक्षक और कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। प्रधानाचार्य डीपीएस राठौर ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कार्यकर्ता जब बाहर आने लगे तो शिक्षक राजवीर ने एबीवीपी के संगठन मंत्री ब्रजेश यादव को पकड़ लिया और अंदर खींच कर ले जाने लगे। इसके दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के चोट भी आई। एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष प्रभाष्कर राय भी कालेज पहुंच गए। थाने से पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। दोनों पक्षों को थाने ले आई। एबीवीपी, आरएसएस कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। वहीं, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे। एसपी सिटी राजेश सिंह ने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होने लगा। मगर शिक्षक राजवीर सिंह ने समझौता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक पंचायत चलती रही। आगरा से एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री जयकिरन भी थाने पहुंच गए। एबीवीपी हाईकमान तक बात पहुंच गई। करीब चार घंटे तक चली पंचायत के बाद एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री बृजेश कुमार की ओर से शिक्षक राजवीर सिंह एवं अन्य शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दे दी गई। छात्रों का मेडिकल कराया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रभाष्कर राय का कहना है कि एबीवीपी पंजीकृत संगठन है। पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य न होने पर उप प्रधानाचार्य से अनुमति ली। विवाद होने के बाद शिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर बंद कर लिया और बुरी तरह पीटा है। यह बात एसपी सिटी के सामने आरोपी शिक्षक ने कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed