फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मीटर को बाईपास करके की जा रही थी चोरी

मीटर को बाईपास करके की जा रही थी चोरी

Sat, 26 May 2018 07:51 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
मीटर को बाईपास करके की जा रही थी चोरी
डैमो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। बिजली चोरी रोकने को बिजली अफसरों द्वारा बनाई गई टीम ने तड़के चार बजे नवादा और राया कस्बे में छापेमारी की। छापेमारी में 14 मीटरों को बाईपास कर घरों में एसी चलते मिले, वहीं केबल में कट लगाकर व मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन


एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने एसडीओ सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में बनाई गई बिजली कर्मियों की टीम ने शनिवार तड़के चार बजे गांव नवादा, राजनगर कालोनी, राजधाम कालोनी, नंदनवन कालोनी, प्रगतिवन कालोनी, तंतूरा आदि में चेकिंग की। इसमें 38 घरों में मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली चलती मिली।
विज्ञापन


इसमें 10 लोग ऐसे मिले, जिनके घर में एसी चल रहे थे और उनकी बिजली मीटर से नहीं चल रही थी। इसके अलावा राया में एक्सईएन व एसडीओ के नेतृत्व में चेकिंग की गई। इसमें 18 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसमें चार लोगों के घरों पर चोरी की बिजली से एसी चल रहे थे। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि दोनों मामलों में थाना हाईवे और थाना राया में बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed