{"_id":"5afd910c4f1c1bd3408b601a","slug":"91526567180-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन तक बालिका से बलात्कार करता रहा मौसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन तक बालिका से बलात्कार करता रहा मौसा
Updated Thu, 17 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ उसके मौसा ने चार दिन तक बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना खैर के एक गांव की महिला ने पति की मौत के बाद अपनी 12 वर्षीय पुत्री को राया थाने के एक गांव में नानी के यहां छोड़ दिया था। बालिका की तबियत खराब होने पर उसका मौसा छह मई को दवा दिलाने के बहाने से उसे अपने साथ अपने गांव ले गया।
मौसा ने अपने घर में उसके साथ चार दिन तक बलात्कार किया। उसके बाद नानी के यहां छोड़ आया। बताया जा रहा कि मौसा के घर में उसकी पत्नी (बालिका की मौसी) और बच्चे भी थे लेकिन मौसा के डर से बालिका चुपचाप रही।
विज्ञापन
वहीं, लौटने के बाद बालिका ने नानी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। नानी ने बालिका की मां को बताया। जिसके बाद बालिका की मां ने थाना राया मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई रविंद्र यादव ने बताया कि बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।