फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कान्हा की हुई सगाई, आज जाएगी ‘बारात’

कान्हा की हुई सगाई, आज जाएगी ‘बारात’

Wed, 16 May 2018 08:23 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
कान्हा की हुई सगाई, आज जाएगी ‘बारात’
कृष्णा - फोटो : डैमो
नंदगांव (मथुरा)। कस्बे के श्रीजी सदन में बुधवार को राधा और कृष्ण की पौराणिक लीला का मंचन किया गया। इस दौरान नंदगांव के श्रीकृष्ण की बरसाने की राधा रानी के साथ सगाई की गई। गुरुवार को कान्हा अपने सखाओं के साथ बारात लेकर राधा के द्वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम मास को लेकर मंदिरों और धार्मिक स्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्सवों के क्रम में एनआरआई ललिता सखी अपने कन्हैया के विवाह के लिए लंदन से नंदगांव आईं हैं। श्रीजी सदन में 10:30 बजे राधा-कृष्ण सगाई का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कन्हैया को सगाई का तिलक किया गया। शगुन के फल, मिठाई एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। वेद मंत्रों के साथ राधा-कृष्ण की सगाई हुई। गोस्वामीजनों ने श्याम की सगाई के पदों का गायन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। ज्यौंनार (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीबल्लभ और कमल मुखिया ने बताया कि गुरुवार शाम को ठाकुर जी के श्रीविग्रह (प्रतिमा) को श्रीजी सदन नंदगांव से बरसाना के समीप सुदामा कुटी तक बैंडबाजों के साथ बग्गी में विराजमान कर ले जाया जाएगा। नंदगांव के सैंकड़ों ग्वाल बाल कान्हा के विवाह में बाराती बनेंगे।

राधा-कृष्ण के विवाह का आयोजन होगा। बरसाना गोस्वामी समाज के लोग बारात की अगुवाई करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सालासर हनुमान मंदिर के मुख्य सेवायत श्रीगोविंद, दीपक, श्रीनारायण, बांके गोस्वामी, ताराचंद गोस्वामी पूर्व चेयरमैन, विजन गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, बालमुकंद गोस्वामी, रामशरण शर्मा, हुकम गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी, भगवत गोस्वामी, सतीश गोस्वामी, बालकिशन गोस्वामी, रद्दो गोस्वामी, छल्लो मुखिया, प्रकाश गोस्वामी, लक्ष्मण पुजारी, मुकेश गोस्वामी, हरीमोहन गोस्वामी, भुवनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

नंदभवन में मनाया अन्नकूट महोत्सव
नंदगांव। यदि आप नंदगांव के वर्ष भर के उत्सवों से वंचित रह गए हैं तो पुरुषोत्तम मास में नंदगांव आइए। नंदभवन में उत्सवों की श्रंखला प्रारंभ हो चुकी हैं। पुरुषोत्तम मास के उत्सवों का श्रीगणेश बुधवार को अन्नकूट महोत्सव के साथ हो गया। मंदिर में 56 भोग के साथ अन्नकूट की झांकी सजाई गई।

संध्या को अन्नकूट समाज का आयोजन किया गया। सेवायत सुशील गोस्वामी ने बताया कि गुरुवार को रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण रथ में विराजमान होंगे। शुक्रवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दौरान कृष्ण और बलराम सावन माह की भांति प्राकृतिक फूल और पत्तियों से सुसज्जित रजत के हिंडोले में विराजमान होकर बंगली में दर्शन देंगे।


नंदभवन में शुक्ल पक्ष एवं कृष्ण पक्ष की तिथियों में जो-जो उत्सव वर्ष भर में मनाए जाते हैं उसी पक्ष की उसी तिथि को पुरुषोत्तम मास में भी वे उत्सव मनाए जाते हैं। शुक्ल पक्ष में होली उत्सव, गोपाष्टमी, दानलीला, वामन जयंती आदि उत्सव मनाए जाएंगे। वहीं कृष्ण पक्ष में जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, बलराम जन्मोत्सव होगा। बीच बीच में फूल बंगला सजाए जाएंगे। कृष्ण मुरारी उर्फ कान्हा गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा मीठे पानी की प्याऊ और भंडारे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed