{"_id":"5ae617dd4f1c1b05418b722e","slug":"91525028829-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले भर में हाईवे के साथ ही अन्य प्रमुख मार्गों पर ओवरलोडिंग वाहनों की कतार लगी रहती है। सड़कों पर ओवरलोड वाहन हादसों का सबब बन सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
शासन स्तर से संभागीय परिवहन विभाग को वाहनो में ओवरलोडिंग एवं ओवर हाइट रोकने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिले में इन आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाईवे व प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं।
जिसमें बजरी एवं भूसा से भरे ओवरलोड एवं ओवर हाइट वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। बजरी के ओवरलोड वाहन राजस्व का घाटा कर रहे है। साथ ही ओवर हाइट वाले वाहनों से बिजली के तार टूटने का भी खतरा है।
विज्ञापन
ऐसे वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों बजरी से ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर स्कूली बस हादसा एवं भूसा से भरे ओवरलोड ट्रक से रोडवेज बस स्टैंड पर बिजली का खंभा टूटने जैसे हादसे हो चुके हैं। इस संबंध में जब एआरटीओ लक्ष्मण सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में बोलने से साफ मना कर दिया।