{"_id":"5adf3bba4f1c1b64098b6342","slug":"91524579258-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर खेत में फेंका
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। नया नगला (लक्ष्मीनगर) के ग्रामीण मांट ब्रांच गंग नहर के समीप से गुजर रहे लोगाें ने नगला हरदयाल के चरण सिंह के खेत में महिला को खून से लथपथ पड़ा देखा। सांस चलती देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। पुलिस पहुंची तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार महिला को कनपटी, बाएं हाथ और छाती में गोली मारकर हत्या की गई है। खेत में लाकर महिला को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। शव से 50 मीटर दूर दो खोखा, एक बुलेट और चप्पल पुलिस ने बरामद की है। मृतका के हाथ पर लिखे दो मोबाइल नंबर मिले हैं, जो कि एक उत्तराखंड का बताया जा रहा है और दूसरा मोबाइल बंद जा रहा है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ मांट विजय शंकर और प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद शर्मा को शिनाख्त कर हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका ने लाल रंग की कुर्ती, काले रंग की पजामी, हाथों में लाल रंग की चूड़ियां, पैरों में तोड़ियां और बिछुए पहन रखे थे।
विज्ञापन
दोनों मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि विवाहिता को तीन गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जल्द ही शिनाख्त कराकर हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
पशु चरा रहे बच्चों ने सुनी गोली चलने की आवाज
मांट। मांट ब्रांच गंग नहर के नगला हरदयाल के चरण सिंह के खेत से कुछ ही दूरी पर चार बच्चे पशु चरा रहे थे। मंगलवार दोपहर पशु चरा रहे इन बच्चों ने तीन गोली चलने की आवाज सुनी, लेकिन किसी को भागते हुए नहीं देखा।
पुलिस की पूछताछ में इन बच्चों ने बात बताई है। महिला की शिनाख्त को जुटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतका के शव की फोटो डाली और आसपास की पुलिस को भी भेजी है। मृतका मांट के आसपास की प्रतीत नहीं हो रही है। पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि महिला को यहां लाकर मारा गया है।