फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   देवनगर में पेयजल समस्या निदान को लगाई गुहार

देवनगर में पेयजल समस्या निदान को लगाई गुहार

Mon, 09 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवनगर में पेयजल समस्या निदान को लगाई  गुहार
drinking water
फिरोजाबाद। देवनगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के निदान के लिए पीड़ित जनता ने मेयर और अपर आयुक्त से गुहार लगाई, लेकिन समस्या निदान के नाम पर कोरा आश्वासन मिला।
विज्ञापन


नगर निगम की लापरवाही से देवनगर में पिछले दो साल से पानी की गंभीर समस्या बनी है। क्षेत्र में तीन-चार गलियां ऐसी हैं, जहां पानी नहीं पहुंच रहा। समस्या के निदान के लिए लोगों ने कई बार नगर निगम और जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पानी के इंतजार में रात-रात भर जागना पड़ता है। समस्या से हर घर में लोग बीमार हो रहे हैं। शिवकुमार का कहना है कि पानी की समस्या के संबंध में शिकायतें कर थक चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने पहले अपर आयुक्त प्रमोद कुमार को समस्या बताई। इसके बादद मेयर नूतन राठौर से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं का कहना था कि पेयजल समस्या दूर करने के लिए जल्द सबमर्सिबल लगवाया जाए। अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जांच कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा। शिव प्रकाश, रामदुलारी, सुनीता, भावना, मुन्नीदेवी, पूजा, नीरज, अनीता, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed