{"_id":"5aaa80a44f1c1b690e8b4923","slug":"91521123492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलबस लगा रही सिर्फ तीन चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलबस लगा रही सिर्फ तीन चक्कर
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
रेल बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली एक मात्र रेलबस सेवा के शाम के दो चक्कर बंद होने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि यह सेवा कई महीनों से बंद चल रही है। शाम की सेवा के बंद होने से प्रतिदिन आने वाले दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे की ओर से मथुरा-वृंदावन के मध्य रेल सेवा के नाम पर एक मात्र रेलबस का संचालन किया जा रहा है। यात्री विपिन बिहारी वर्मा, नरेंद्र शर्मा, मोहन गौतम, अंकित अग्रवाल, अर्पित वार्ष्णेय, गोविंद लाल का कहना है कि शाम को 7:20 और रात 9:40 बजे के चक्कर बंद कर दिए गए हैं। जिसके कारण बांकेबिहारी मंदिर में सायंकालीन सेवा एवं शयनभोग आरती कर मथुरा लौटने वाले यात्री टेंपो, ऑटो या अन्य डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। सेक्शन इंजीनियर एके गौतम ने बताया कि रेलबस का संचालन यात्रियों की संख्या को देखते हुए किया जा रहा है।