{"_id":"5a8ef4e74f1c1b387b8b8044","slug":"91519318247-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक में मिले पोलियों के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक में मिले पोलियों के लक्षण
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
polio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सहावर इलाके के एक बालक में पोलियो के लक्षण मिले हैं। पोलियो के लक्षण को लेकर परिवारीजन बेहद चिंतित हैं। बालक के पैर काम नहीं कर रहे। गुरुवार को जिला चिकित्सालय में परिवारीजन बालक को लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया।
गौरतलब है कि चंदवा गांव के निवासी ओमवीर के 6 माह के बालक सत्यम के पैर पिछले 4-5 दिन से नहीं उठ रहे। पहले परिवारीजन इस स्थिति को समझ नहीं पाए, लेकिन बेजान हुए पैरों को लेकर जब लोगों से बातचीत की तो लोगों ने पोलियो होने की आशंका जताई। इस बात को लेकर परिवारीजन परेशान हो उठे। बालक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालक का परीक्षण किया, लेकिन चिकित्सकों ने अभी पोलियो की पुष्टि नहीं की है। सीएमओ डा. रंगजी दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टिया बालक पोलियो प्रभावित नजर नहीं आता, लेकिन बिना परीक्षण के निर्णय तक नहीं पहुंच सकते। इसके लिए बालक का स्टूल टेस्ट किया जाएगा, बाकि जो भी अन्य परीक्षण होंगे वह भी कराए जाएंगे। जिससे पोलियो होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।