{"_id":"5a7c91b94f1c1bd04b8b4781","slug":"91518113209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर बाइकर्स ने घेरी स्कूल बस, बच्चों मे चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर बाइकर्स ने घेरी स्कूल बस, बच्चों मे चीखपुकार
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास एक स्कूल की बस के चालक एवं परिचालक से आधा दर्जन बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। आरोप है बाइक सवार किसी बच्चे के अपहरण का प्रयास कर रहे थे। प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
मैनपुरी जिले के घिरोर कोसोन स्थिति बाबा इंटरनेशनल स्कूल की बस चालक कुलदीप एवं परिचालक करन सिंह कौरारा बुजुर्ग में बच्चे छोड़ने के बाद सलेमपुर में बच्चे छोड़ने जा रहे थे। कौरारा से चार बाइक पर सवार हथियारबंद आठ लोगों ने बस रुकवाने का प्रयास किया।
तमंचे देख चालक ने बस दौड़ाई तो तमंचा लहराते बाइकर्स बस का पीछा कर फायरिंग करने लगे और सलेमपुर के पास ओवरटेक कर बस रोकते हुए बस में घुसने का प्रयास किया। चालक ने अपहरण की आशंका से परिचालक संग रोकने का प्रयास तो दोनों की पिटाई लगा दी। लोगों के हाथ में तमंचे और मारपीट होते देख बच्चों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन भागवत कथा सुन रहे लोग दौड़े तो बाइकर्स भाग निकले। चालक ने पुलिस और प्रधानाचार्य सूचना दी। पुलिस ने घायलों का मेंडिकल कराने के साथ लोगों से पूछताछ की। प्रधानाचार्य ने दो ज्ञात एवं छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने कहा कि मामला अपहरण के प्रयास का न होकर मारपीट का है। जांच की जा रही है।