{"_id":"5999b9fa4f1c1bf42c8b46e0","slug":"91503246842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री के लिए भी अनुशासन से समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री के लिए भी अनुशासन से समझौता नहीं
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
आगरा। आरएसएस में अनुशासन सर्वोपरि है। रविवार को भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को भी इसका अहसास करा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने के बावजूद उनका इंतजार किए बगैर ही कार्यक्रम शुरू करा दिया गया। काफी देर बाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री भी सीधे मंचासीन होने की बजाय दस मिनट तक मौके का इंतजार करते रहे।
आगरा कालेज के गंगाधर शास्त्री सभागार में आयोजित गोष्ठी सुबह दस बजे शुरू होनी थी। सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारी पहुंच चुके थे। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री थे लेकिन वह समय पर मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद सह सरकार्यवाह के निर्देश के बाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि की अनुपस्थिति में ही शुरू करा दिया।
पूर्वाह्न लगभग 10.40 बजे उपमुख्यमंत्री का काफिला आगरा कालेज पहुंचा। अपनी कार से उतरने के बाद सीधे मंचासीन होने की बजाय वह पीछे स्थित एक कमरे में चले गए। यहां लगभग दस मिनट तक रुके। इसके बाद मंच पर आए। अपने उद्बोधन के बीच में सह सरकार्यवाह ने उन पर तंज भी कस दिया। मीडियाकर्मी जब सामने से उनका उद्बोधन अपने कैमरे में रिकार्ड कर रहे थे तो बोले, मेरी बजाय जब उपमुख्यमंत्री बोले तब उनका भाषण विभिन्न एंगिल से रिकार्ड करना।