फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कटी चोटी तो सदमे में बेहोश हुई बच्ची और महिला

कटी चोटी तो सदमे में बेहोश हुई बच्ची और महिला

Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
कटी चोटी तो सदमे में बेहोश हुई बच्ची और महिला
चोटी कटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। मथुरा आगरा और फिरोजाबाद के बाद चोटी कटने की शुरुआत मैनपुरी में भी हो गई। मैनपुरी के गांव रठेरा में जहां गुरुवार रात एक बच्ची की चोटी कट गई। वहीं घिरोर में दोपहर में एक महिला ने अपनी चोटी कटने की बात कही। दोनों ही घटनाओं में पीड़िताएं बेहोश हो गईं। उन्हें कुछ पता नहीं चला। घिरोर में तो महिला की कटी हुई चोटी तक नहीं मिली।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े में पहले मथुरा उसके बाद आगरा और फिर फिरोजाबाद में चोटियां कटने के दर्जनों मामले प्रकाश में आए हैं। अब तक मैनपुरी में ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया था। गुरुवार रात को जरूर कुरावली में एसी घटना होने का मैसेज वायरल हुआ लेकिन वह झूठा निकला। शुक्रवार सुबह गांव रठेरा में राजेश यादव की पुत्री दिव्या (10) की चोटी कटी मिली। उसके साथ यह घटना गुरुवार रात को हुई। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। लोग उत्सुकता वश उससे घटना के बारे में पूछने पहुंचे तो बच्ची ने बताया कि पहले उसके सिर में दर्द हुआ उसके बाद उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे कुछ याद नहीं। सुबह होश आने पर उसने पिता को इस बारे में बताया। गांव और आसपास के क्षेत्र में उक्त घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर दो बजे के लगभग थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला भगिया में घर में मौजूद महिला की चोटी कट गई। सुंदरी दोपहर करीब 2:30 बजे चारपाई पर लेटी हुई थी तभी किसी ने उसकी चोटी पकड़ कर खींची। जब तक उसने घर में किसी को आवाज लगाई तब तक उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई थी। यह देखते ही महिला बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसकी चोटी गायब हो चुकी थी। चोटी काटने की घटना की जानकारी होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुंदरी का कहना था कि उसने चोटी गिरते देखी और उसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर क्या हुआ उसे कुछ भी नहीं पता। क्षेत्र में चोटी काटने का पहला मामला सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के पीछे क्या सच्चाई है उसके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed