फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9-month-old girl found in bushes near Agra Fort station

Agra News: आगरा फोर्ट स्टेशन के पास झाड़ियों में मिली 9 माह की बच्ची

Sun, 05 Oct 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
9-month-old girl found in bushes near Agra Fort station
आगरा। फोर्ट स्टेशन पर शुक्रवार रात एक महिला की 9 माह की बच्ची गायब हो गई। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस को सीसीटीवी देखने पर पता चला कि एक युवक बच्ची को प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर ले जा रहा था। बच्ची जर्जर बिल्डिंग के पास झाड़ियों में मिली। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि हाथरस जिले के सादाबाद की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे आगरा फोर्ट जीआरपी को सूचना दी कि उसकी 9 माह की बेटी उसके साथ सो रही थी। आंख खुली तो वह नहीं थी। सीसीटीवी की जांच में सुराग मिला। बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल से बच्ची को एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह 9 बजे भर्ती कराया गया। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उसमें खून की कमी बताई गई है। बच्ची की कई जांच भी कराई गई हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। वहीं जीआरपी थाना फोर्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

----------
घर से 28 से लापता थी महिला

एसपी ने बताया कि बच्ची के पिता के मुताबिक महिला 28 सितंबर से घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इससे पहले भी वह कई बार घर से बिना बताए निकल चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले वह अपने 3 साल के बच्चे के साथ आगरा आई थी, उस दौरान उसका बच्चा आगरा फोर्ट स्टेशन से ही लापता हो गया था। जिसे जीआरपी ने तलाशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed