फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   युवक की हत्या में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक की हत्या में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। सदर बाजार के मोहल्ला मुरसदपुर में युवक की घर के पास गोली मारकर हत्या के मामले में सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अगर पुलिस की मानें तो सगे भाइयों ने अपनी जान जाने के डर से युवक की हत्या की थी। युवक के पेट और पीठ में गोली मारी गई थी। पुलिस हत्या आरोपी सगे भाइयों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बुधवार की रात घर के बाहर टहलते हुए युवक राजेंद्र सिंह (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या आरोपियों की तलाश में सदर बाजार पुलिस ने दबिश दीं, पर कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। मृतक के पिता ने मोहल्ले के ही सगे भाइयों जितेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र चंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सदर बाजार पुलिस ने जांच की महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। सगे भाईयों को अपनी जान का खतरा राजेंद्र से था। इसके चलते राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


16 साल से पिता के लापता होने का हत्या आरोपियों को गम

पुलिस जांच में एक तथ्य और सामने आया है। हत्या आरोपी सगे भाइयों को अपनी जान का खतरा तो था ही, इसके अलावा 2003 में पिता चंदो के लापता होने का भी गम था। पुलिस की माने 16 साल बाद भी पिता का सुराग नहीं लग सका। शक राजेंद्र पर ही था। इसी के चलते हत्या करने का एक यह भी कारण पुलिस जांच में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पूर्व तांत्रिक विद्या के लिए की थी नाबालिग की हत्या

अप्रैल 2018 में रिक्शा चालक सचिन (17) की हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे केवल तांत्रिक विद्या के लिए करोड़ों रुपये का लाभ देखा जा रहा था। खुलासा होने पर लक्ष्मण, राजेंद्र सिंह, सोनू, विनोद और तांत्रिक बंटी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तीन महीने पहले ही राजेंद्र सिंह जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed