{"_id":"5c4f4604bdec22739c3fdbc4","slug":"81548699140-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों से नकदी से भरा थैला लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों से नकदी से भरा थैला लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के अरांव के समीप पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े फायरिंग करके बदमाशों ने नकदी से भरा थैला लूट लिया। उसमें दो लाख 37 हजार से अधिक की नकदी बताई जा रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है।
थाना सिरसागंज के अरांव चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत जय अंबे पेट्रोल पंपकर्मी समोगर निवासी रोधन सिंह, जनवेद सोमवार को दोपहर 12 बजे पेट्रोल पंप से थैला में कैश लेकर अरांव स्थित बैंक में जमा कराने के लिए निकले थे। लेकिन सैंगर नदी के पुल के पहले ही तीन असलाहधारी बदमाशों ने रोधन सिंह और जनवेद की बाइक को रोक लिया।
लूटेरों ने पेट्रोलपंप कर्मचारियों से थैला को लूटने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो इस दौरान जनवेद पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से घबराए हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों से थैला लूटकर बदमाश अरांव से जसराना की ओर जाने वाले मार्ग की ओर फरार हो गए। इस दौरान लूटपाट की सूचना डायल 100 पर देने के साथ पंप के स्वामी को दी।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी व एसएचओ दिनेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पेट्रोल पंप डीलर अमित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा
दो दिन बैंक बंद होने के कारण दो लाख 37 हजार की नकदी थी जो कर्मचारी अरांव बैंक में जमा कराने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर ले ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाश आस पास के ही है जो यह जानते हैं कि किस समय पेट्रोल पंप का पैसा बैंक जमा होने जाता है।