{"_id":"5c336c4abdec22532f13e992","slug":"81546873930-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में बंद किए गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में बंद किए गोवंश
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। खुले में घूम रहे पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को 50 से अधिक गोवंश को घेर कर सरकारी स्कूल में बंद कर दिया, इससे स्कूल का शिक्षण कार्य ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाबुझा कर विद्यालय से गोवंशों को निकलवाया।
गांव भदाया गंगाधर एवं आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार को 50 से अधिक आवारा गोवंश को खेतों में से घेर कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। शिक्षण कार्य ठप हो गया और खुले में घूम रहे जानवरों के कारण स्कूल स्टाफ बच्चों सहित स्कूल के बाहर निकल आया। स्कूल स्टाफ ने अधिकारियों व पुलिस को दी।
मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद पवार मय फोर्स के पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को बमुश्किल समझा-बुझाकर स्कूल में बंद गोवंश को बाहर निकलवाया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से बात कर समाधन निकालेंगे तब जाकर विद्यालय से पशुओं के निकाला पुन: शिक्षण कार्य शुरू हो सका।