{"_id":"5c1bc3e4bdec2257171e7d04","slug":"81545323492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत मैनपुरी विकास खंड के गांव बुर्रा में मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों की सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं तीन अधिकारियों के चौपाल में न पहुंचने पर नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण मांगा है।
गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह गांव बुर्रा पहुंचे थे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इससे पहले उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि बिजली के तार जर्जर हालत में थे वहीं सड़क भी टूट चुकी थी। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल जर्जर तार व सड़क सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से बात की। उन्होंने पूछा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। कुछ लाभार्थियों से भी उन्होंने बात कर योजनाओं की हकीकत जानने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि गांव में सभी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इसके लिए प्रशासन और शासन प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर किसी को भी समस्या है तो वह सीधे उनसे शिकायत कर सकता है। चौपाल में जिले के सभी अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नदारद थे। इस पर उन्होंने तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। चौपाल में जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।