{"_id":"5c09351bbdec22415400818e","slug":"81544107291-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग में जंजीर लगाए जाने का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग में जंजीर लगाए जाने का व्यापारियों ने किया विरोध
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डैमो
गोवर्धन (मथुरा)। एनजीटी के आदेश के बाद गिरिराज जी की परिक्रमा में वाहनों को रोकने के लिए जंजीर लगाए जाने का व्यापारियों ने विरोध किया। कोतवाली पहुंचकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे दुकानदारों को दिक्कत होगी। वहीं एसपी देहात ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया।
बरसाना रोड से जुड़े सरस्वती तिराहा और नगर पंचायत तिराहा पर जंजीर लगाने के बाद कस्बा के व्यापारी नगर पंचायत चेयरमैन खेमचंद शर्मा के साथ थाने पहुंचे। व्यापारियों का कहना था कि अगर इस प्वाइंट पर जंजीर लगा दी तो व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेशों का अनुपालन किया जा रहा है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है, जब तक वाहनों के लिए सर्विस रोड न बने स्थानीय लोग परेशान न हों। वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के बाद ही स्थानीय लोगों के चार पहिया वाहनों को आईडी दिखा कर निकाला जाएगा, जबकि स्कूली वाहनों को नहीं रोका जाएगा।