फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पंचतत्व में विलीन हो गए भजन सम्राट विनोद अग्रवाल

पंचतत्व में विलीन हो गए भजन सम्राट विनोद अग्रवाल

Tue, 06 Nov 2018 08:21 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हो गए भजन सम्राट विनोद अग्रवाल
भजन गायक विनोद अग्रवाल (फाइल फोटो)
वृंदावन (मथुरा) । ब्रज रस के सुप्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार सुबह 4 बजे नयति मेडीसिटी में निधन हो गया। यहां से उन्हें उनके परिजन और प्रशंसक उनके शव को पुष्पांजलि बैकुंठ स्थित उनके निवास गोविंद की गली ले आए। अंतिम दर्शनों के लिए उनके पार्थिव शरीर को वहीं रखा गया।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 1:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने तक हजारों की संख्या में रोते-विलखते प्रशंसक और अनुयायी उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। वहां हरिनाम संकीर्तन और विनोद अग्रवाल के भजनों के बीच लग रहा था कि मानो अपने चिर परिचित अंदाज में वे अभी भी भजनों का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विनोद अग्रवाल उनके अनुयायी उनकी अंतिम यात्रा रुक्मिणी विहार से छटीकरा रोड, इस्कान और परिक्रमा मार्ग से होती हुई यमुना तट पर पहुंचे। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भजन सम्राट को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को यमुना के तट पर भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को उनके पुत्र जतिन अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वृंदावन के बड़े भजन गायक रसिका पागल, चित्र-विचित्र, पूनम, महंत कृष्णानंद महाराज, बाबा हरिबोल आदि संत भी मौजूद रहे। विनोद अग्रवाल के परिवार में पत्नी, पुत्र व पुत्री का भरापूरा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed