{"_id":"5b4cb2804f1c1be94b8b50a6","slug":"81531753088-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंसी बिक्स की टॉफी, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंसी बिक्स की टॉफी, बालक की मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
टॉफी
- फोटो : डेमो
वृंदावन/मांट (मथुरा)। थाना मांट मूला निवासी एक ढाई वर्षीय बालक की बिक्स की टॉफी गले में फंस जाने से जान चली गई। परिवारीजनों ने बालक को वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सक उसे बचाने में नाकाम साबित रहे।
मांट मूला निवासी सुखवीर का ढाई वर्षीय पुत्र ध्रु्व सोमवार सुबह बिक्स की टॉफी खा रहा था। अचानक से टॉफी उसके गले में फंस गई। आनन फानन में बालक ध्रु्व को लेकर उसका पिता सुखवीर सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। जहां चिकित्सक गले में फंसी टॉफी को निकालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सांस अवरुद्ध हो जाने के चलते ध्रु्व की मौत हो गई।
मौत के बाद बच्चे का पिता उसके शव को एंबुलेंस से ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। यहां तक की पीड़ित पिता ने 108 नंबर पर भी फोन लगाया। इसके बावजूद भी एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंची। थक हारकर पिता ध्रु्व के शव को किराए के वाहन से घर ले गया।
विज्ञापन
वहीं, सीएमएस डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि जिस डॉक्टर ने बालक को देखा था, उनका कहना है कि बच्चा मृत आया था।