{"_id":"5b26717a4f1c1bf86e8b8617","slug":"81529246074-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बरारी कट पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। रविवार को प्रात: मथुरा की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक को चालक ने बरारी कट से धाना शमशाबाद की ओर अचानक मोड़ दिया।
इसी दौरान अमीर चंद (26) पुत्र रामकिशनी निवासी गांव दपसौरा जिला फतेहपुर की बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। ट्रक में फंसने से बाइक 100 मीटर तक ट्रक से साथ घिसटती चली गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़ भाग गया।
पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को थाने ले गई। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले वोटर कार्ड के आधार पर पहचान हुई है। परिवारीजनों को घटना की सूचना फोन से दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना की तहरीर अभी नहीं दी है।