{"_id":"5b06cd6d4f1c1bf86e8b45d4","slug":"81527172461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइबर के पाइप से कवर होंगे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइबर के पाइप से कवर होंगे ट्रांसफार्मर
Updated Thu, 24 May 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
मथुरा। आए दिन ट्रांसफार्मरों में लगने वाली आग तथा आसपास इलाके में करंट फैलने से रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ फाइबर के पाइपों से बैरीकेडिंग की जाएगी। फाइबर के पाइप से बनी बैरीकेडिंग में न तो पाइप में आग लगेगी न करंट आएगा।
बिजली के ट्रांसफार्मरों के गरम होने और ओवरलोड होने पर अक्सर जल जाते हैं और आग लग जाती है, वहीं बिजली बंद न होने पर आसपास इलाके में करंट आ जाता है। इससे लोगों को करंट लग जाता है और आग से आसपास के इलाके में आग लगने का खतरा बना रहता है।
इसे रोकने के लिए अब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम फाइबर के पाइप से बनी बैरीकेडिंग लगाएगा। फाइबर के पाइप से बनीबैरीकेडिंग में न तो आग लगेगी और करंट आएगा। मथुरा जनपद में अभी पांच ट्रांसफार्मरों में फाइबर की बैरीकेडिंग सैंपल के तौर पर मोतीकुंज, चंदनवन व आसपास इलाके में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
एसई शहर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास करंट रोकने और आग लगने पर आग को बढ़ने से रोकने के लिए फाइबर री इंफोर्स प्लास्टिक से बने पाइप की बैरीकेडिंग लगाई जा रही है। इसके लिए जनपद को तीन करोड़ से अधिक धनराशि अवमुक्त हुई है। पहले चरण में घनी आबादी वाले इलाकों में लगे 400 व 250 केवी के ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरीकेडिंग लगाई जा रही है।