{"_id":"5aa68eef4f1c1bac758b4f6b","slug":"81520865007-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में नरी सेमरी मेले में रुकेंगी 10 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में नरी सेमरी मेले में रुकेंगी 10 ट्रेनें
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नवरात्र में नरी सेमरी में लगने वाले देवी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने 10 ट्रेनों का ठहराव किया है। इसके लिए नरी सेमरी पर 11 दिन के लिए हॉल्ट रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर नरी सेमरी पर महाकौशल एक्सप्रेस, मुुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, आगरा-निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस, पलवल-आगरा ईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद शटल, मथुरा-शकूरबस्ती शटल, आगरा-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनें एक मिनट आने व जाने के दौरान ठहरेंगी। इसके लिए टिकटघर बनाया जाएगा और पानी का इंतजाम तथा कैंटीन खोली जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि 17 मार्च से नरी सेमरी स्टेशन चालू हो जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन