{"_id":"5a1074474f1c1b76678bc226","slug":"81511027783-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.42 लाख मतपत्र दिल्ली से आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.42 लाख मतपत्र दिल्ली से आए
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
election
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए दिल्ली से मतपत्र आ चुके हैं। पलिका अध्यक्ष के लिए हरा और पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद एवं सभी निकायों के सदस्य पद के लिए गुलाबी मतपत्र आए है। मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। अब मतपत्रों को पोलिंग पार्टी रवाना होते समय पीठासीन अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले में निकाय चुनाव मतपत्रों से होना है। चुनाव के लिए 293 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 22 नबंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतपत्रों की व्यवस्था जिम्मेदारी एसडीएम कासगंज को सौंपी गई। तहसीलदार कासगंज को उनका सहायक बनाया गया। आयोग से दिल्ली की राष्ट्रीय प्रेस को मतपत्रों के लिए अधिकृत किया गया है।
दोनों ही अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्रों को दिल्ली से लेकर देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचे। जनपद की सभी निकायों में 2,20,627 मतदाता है। निकायों में मतदाताओं के संख्या से 10 प्रतिशत मतपत्र अधिक आए है। इससे आवश्यकता पड़ने पर मतपत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। लगभग 2.42 लाख मतपत्र आए है। मतपत्रों के आने के बाद इनको कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है।