फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पालिथीन का जखीरा

नगर निगम की टीम ने पकड़ी 66 क्विंटल पालीथिन

Sat, 05 Aug 2017 12:55 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
पालिथीन का जखीरा
पालीथिन
आगरा। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाई जा रहे अभियान में नगर निगम और प्रशासन की टीम ने फ्रीगंज इलाके में एक ट्रांसपोर्टर के यहां से 66 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की है। यह पॉलिथीन गुजरात से मंगाई गई थी। पॉलिथीन को आगरा और आसपास के जिलों में थोक और रिटेल विक्रेताओं तक पहुंचाना था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अरविंद यादव फ्रीगंज इलाके में एक दुकान से 4 किलोग्राम पॉलिथिन पकड़ी और इसकी जानकारी अपर नगर आयुक्त विजय कुमार को दी वह भी पहुंच गए। आगे की पूछताछ में उन्हें फ्रीगंज में स्थित जयपुर गोल्ड ट्रांसपोर्ट के विषय में जानकारी हुई। वहां छापा मारा गया तो पॉलिथीन का बड़ा जखीरा मिला।
विज्ञापन


इसकी तोल कराई गई तो 66 क्विंटल पॉलिथीन निकली। ट्रांसपोर्ट के मैनेजर नवल किशोर ने बताया कि करीब 100 क्विंटल पॉलिथिन आई थी, इसमें 24 क्विंटल की डिलीवरी हो चुकी है। अपर नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि पॉलिथिन गुजरात से आती है और आगरा सहित आसपास के जिलों में पहुंचाई जाती है। जानकारी वहां नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और एडीएम सिटी केपी सिंह भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जड़ पर ही करेंगे प्रहार
अपर नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पॉलिथीन शहर में आएगी तो बिकेगी ही। लिहाजा अब जड़ पर प्रहार करेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed