{"_id":"6a626594961377b0c00a7636","slug":"80000-students-will-receive-degrees-at-the-convocation-ceremony-agra-news-c-25-1-agr1036-1115640-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीक्षांत समारोह में 80 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीक्षांत समारोह में 80 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह 3 अगस्त को होगा। समारोह में स्नातक और परास्नातक के 80 हजार छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। इनको डिजी लॉकर में अपलोड किया जा रहा है। मंच पर मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2025-26 सत्र में स्नातक और परास्नातक के 80 हजार विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। इनको समारोह के दौरान डिग्री प्रदान करने की घोषणा की जाएगी। इनकी डिग्रियों को डिजी लॉकर पर अपलोड किया जा रहा है। विद्यार्थी डिजी लॉकर से डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोरा होंगे। मंच पर 89 पदक दिए जाएंगे, इनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर है। आपत्तियों की सुनवाई 24 जुलाई तक होगी। पदक पाने वाले मेधावियों को मंच पर बुलाकर डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। समारोह में 600 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट भी दी जाएगी। सबसे ज्यादा आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह को चार मेडल मिलेंगे।