{"_id":"6903d202be2ea7d3830e0c24","slug":"8-feet-long-python-found-in-bhalokhara-causing-panic-agra-news-c-25-1-agr1008-904953-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भलोखरा में निकला 8 फीट लंबा अजगर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भलोखरा में निकला 8 फीट लंबा अजगर मचा हड़कंप
विज्ञापन
अजगर पकड़े युवक।
- फोटो : फतेहाबाद
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव भोलखरा में बुधवार की रात 8 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
फतेहाबाद के गांव भोलखरा निवासी डोंगर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे के करीब घर पर बैठे थे। तभी 8 फीट लंबा अजगर घर के पास रेंगता हुआ दिखाई दिया। चीख सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी पर कैटल गार्ड भूरी सिंह, भूप सिंह मौके पर पहुंचे और अजगर को रेक्स्यू कर पकड़ लिया और लुहारी के जंगल में छोड़ दिया है।