{"_id":"67b7408a2bf95f4de008af3f","slug":"8-feet-long-crocodile-found-in-agriculture-field-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत में काम कर रहे थे किसान, तभी निकल आया 8 फीट लंबा मगरमच्छ; इस तरह बचाई लोगों ने जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत में काम कर रहे थे किसान, तभी निकल आया 8 फीट लंबा मगरमच्छ; इस तरह बचाई लोगों ने जान
Thu, 20 Feb 2025 08:17 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:17 PM IST
सार
फिरोजाबाद के जसराना के नगला मानसिंह में किसान खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें मगरमच्छ दिखा। लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
खेत में निकला मगरमच्छ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में नगला मानसिंह में खेत के पास आठ फीट लंबा मगरमच्छ देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।
बृहस्पतिवार को सुबह लोग खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खेत में मगरमच्छ दिखा। वन विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान कुछ साहसी युवाओं ने मगरमच्छ को खेत से बाहर नहीं निकलने दिया। सूचना पर वाइल्ड लाइफ एसओएस के अधिकारी भी पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़कर ले गए।
रेंजर आशीष कुमार ने बताया कि संभावना है कि नहर के रास्ते मगरमच्छ खेतों तक पहुंचा होगा। टीम ने मगरमच्छ को झाल गोपालपुर नहर में छोड़ा है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की सह संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को प्राकृतिक स्थल पर छोड़ दिया गया।