{"_id":"693aadeabf4c970f3005e0ff","slug":"78-lakh-fraud-in-agra-in-name-of-neet-pg-admissions-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं रक्षा मंत्रालय में अफसर हूं': ठगों ने डॉक्टर परिवार को ठगा, NEET-PG एडमिशन के नाम पर ऐसे ठगे 78 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं रक्षा मंत्रालय में अफसर हूं': ठगों ने डॉक्टर परिवार को ठगा, NEET-PG एडमिशन के नाम पर ऐसे ठगे 78 लाख
Thu, 11 Dec 2025 05:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Dec 2025 05:12 PM IST
सार
आगरा में एक डॉक्टर परिवार से आरोपी और उसके साथी NEET-PG एडमिशन का झांसा देकर 78.75 लाख रुपये और 200 ग्राम सोना ठग लिया। खुद को डिफेंस मंत्रालय का अधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज और ईमेल दिखाए।
विज्ञापन
आदित्य कुमार, एडीशनल डीसीपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नीट-पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर परिवार से आरोपी अनुज मलिक और उसके साथी संचित ने मिलकर करीब 78 लाख 75 हजार रुपये और 200 ग्राम सोना ठग लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने खुद को डिफेंस मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताकर फर्जी काउंसलिंग लेटर, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और ई-मेल दिखाकर पीड़ित को विश्वास में लिया और ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में 50 लाख रुपये नकद तक वसूल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब परिवार ने संबंधित विश्वविद्यालयों से जानकारी ली तो पता चला कि सभी दस्तावेज और मेल फर्जी थे। शिकायत मिलने पर डीसीपी सिटी ने मामले की जांच एसीपी सदर को सौंप दी। जिसके बाद थाना सदर में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे ठगी नेटवर्क की जांच में जुटी है।